Bhartiya yuva ekta shakti party
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • संपर्क
  • जन सुनवाई

नेहा सिंह कुशवाहा -महान स्वतंत्रता सेनानी 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय जी को जयंती पर विनम्र अभिवादन

लाल, बाल, पाल त्रयी के मजबूत आधारभूत स्तंभ लाला लाजपत राय भारत के उन चुनिंदा स्वतंत्रता सेनानियों में आते हैं, जिन्होंने संघर्ष को भारत माता की स्वतंत्रता का आधार माना। देश में गरम दल के प्रमुख नेता माने जाने वाले लाला लाजपत राय को "पंजाब केसरी" की उपाधि भी दी गई थी, क्योंकि जब वह अपनी बात रखते थे तो उनकी गर्जना से अंग्रेजी हुकूमत भी थरथरा उठती थी।  

बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी लाला लाजपत राय ने एक विचारक, बैंकर, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी की भूमिकाओं में जिस प्रकार स्वयं को ढाला, वह काबिले तारीफ था। पिता के तबादले के साथ हिसार पहुंचे लाला लाजपत राय ने शुरूआत के दिनों में वकालत की, स्वामी दयानंद सरस्वती के साथ जुड़कर उन्होंने पंजाब में आर्य समाज को स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई। लाला जी एक बुद्धिमान बैंकर भी थे। आज देश भर में जिस पंजाब नेशनल बैंक की तमाम शाखाएं हमें दिखती हैं उसकी स्थापना लाला लाजपत राय के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। 

लाला जी वस्तुत: वकालत से जुड़े थे, उन्होंने वर्ष 1880 में लाहौर स्थित सरकारी कॉलेज में लॉ की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया। वर्ष 1885 में लाला जी ने वकालत की डिग्री प्राप्त करने के उपरांत हिसार में वकालत शुरू कर दी थी और साथ ही उन्होंने कॉंग्रेस के वार्षिक सत्रों में प्रतिनिधि के रूप में भागीदारी की थी। वर्ष 1892 में वह हाईकोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस करने के लिए लाहौर चले गए।

भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर उन्होंने दुनिया के सामने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों को रखने का निर्णय लिया और इसके लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष भी किया। इनका मानना था कि आजादी याचना से नहीं मिलती, बल्कि इसके लिए संघर्ष करना पड़ता है और इसी संघर्ष को करते करते लाला जी ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। वर्ष 1928 में साइमन कमीशन के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके दौरान हुए लाठी चार्ज में लाला जी घायल हो गए थे, जिसके बाद 17 नवंबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

नेहा सिंह कुशवाहा -आनंदी गोपाल जोशी जी की   जयंती पर शत-शत नमन

नेहा सिंह कुशवाहा -आनंदी गोपाल जोशी जी की जयंती पर शत-शत नमन

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - राजनीति में योग्य व शिक्षित युवाओं का दखल जरूरी

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - राजनीति में योग्य व शिक्षित युवाओं का दखल जरूरी

भारत में प्रजातंत्र शब्द का मतलब विरोधाभाषी होता जा रहा है। चुनाव और पद मिलने के बाद जिम्मेदार आगे बढ़ रहे हैं और जनता पीछे छूट रही है। ऐसा स...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - पर्यावरण बचेगा तो सँवरेगा राष्ट्र का भविष्य

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - पर्यावरण बचेगा तो सँवरेगा राष्ट्र का भविष्य

आज जब समस्त देश कोरोना के कहर का सामना कर रहा है और विभिन्न राज्यों में ऑक्सीजन के अभाव में लोगों की जान जाने की खबरें मन को आहत कर रही हैं,...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - सुख व समृद्धि के पावन पर्व बैसाखी की सभी देशवासियों को लख लख बधाइयां

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - सुख व समृद्धि के पावन पर्व बैसाखी की सभी देशवासियों को लख लख बधाइयां

भारतवर्ष विविधता से भरा एक देश हैं, जहां विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के एक्तव के अनोखे दर्शन होते हैं. साथ ही विविधता से भरे उत्सवों से सज...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - आप सभी को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - आप सभी को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आज बिहार अपना 106वां स्थापना दिवस मना रहा है। अंग्रेजी शासनकाल में बिहार बंगाल प्रांत का एक भाग था, जो 1912 में बंगाल प्रांत से अलग उड़ीसा रा...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - महान योगी एवं परम ज्ञानी संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - महान योगी एवं परम ज्ञानी संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

हिन्दू कैलंडर के अनुसार माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को काशी जन्में संत रविदास ने जन जन को भेदभाव रहित जीवन जीने का संदेश दिया था। "मन चंगा तो...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - महापंचायत बुलाने के विषय पर पाटलिपुत्र विधानसभा में हुई बैठक

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - महापंचायत बुलाने के विषय पर पाटलिपुत्र विधानसभा में हुई बैठक

केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के विरोध में देशभर के किसानों में रोष है और किसानों के समर्थन में भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी की ...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - आप सभी को मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - आप सभी को मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

मकर संक्रांति, जिसे देश भर में विभिन्न विभिन्न नामों के साथ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश में जहां इस दिन को मकर संक्रांति या खिचड़ी संक्रांति ...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - कृषि कानूनों के विरोध में किसानों को पार्टी का समर्थन

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - कृषि कानूनों के विरोध में किसानों को पार्टी का समर्थन

काले कृषि कानूनों के विरोध में और किसानों के समर्थन में भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी की अध्यक्ष नेहा सिंह कुशवाहा ने पटना में जारी किसान आं...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - संजय कुमार सिंह नियुक्त हुए राष्ट्रीय संगठन प्रभारी

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - संजय कुमार सिंह नियुक्त हुए राष्ट्रीय संगठन प्रभारी

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा सिंह कुशवाहा के द्वारा संगठन को मजबूत करने और आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी क...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - प्रयागराज के राम-जानकी मंदिर को दिया आर्थिक सहयोग, मंदिर विकास में हुए घोटाले को लेकर हुई मीटिंग

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - प्रयागराज के राम-जानकी मंदिर को दिया आर्थिक सहयोग, मंदिर विकास में हुए घोटाले को लेकर हुई मीटिंग

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा सिंह कुशवाहा ने प्रयागराज के लालापुर स्थित राम-जानकी मंदिर में 5000 रुपये की आर्थिक ...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - सम्पूर्ण क्रांति मंच के साथ बैठक में जेपी आंदोलन में जेल जाने वालों के परिवारों को पेंशन देने की रखी बात

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - सम्पूर्ण क्रांति मंच के साथ बैठक में जेपी आंदोलन में जेल जाने वालों के परिवारों को पेंशन देने की रखी बात

1974 में जेपी आंदोलन में जेल जाने वाले आंदोलनकारियों के लिए 2009 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्मान देने का निर्णय किया था और उन...

अधिक जाने..

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी से जुड़ी नवीनतम जानकारी पाने के लिए सब्सक्राइब करें

भारतीय युवा एकता शक्ति शक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा सिंह कुशवाहा और योग्य व कुशल युवा सहयोगियों के साथ मिलकर लगातार कार्य कर रही है, हमसे जुड़ी सूचनाएं पाने के लिए, पार्टी के कार्यों से जुड़ने के लिए और जानने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© Bhartiya yuva ekta shakti party & Navpravartak.com Terms  Privacy