Bhartiya yuva ekta shakti party
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • संपर्क
  • जन सुनवाई

नेहा सिंह कुशवाहा -आप सभी को इंजीनियर्स दिवस की शुभकामनायें

भारत के सुविख्यात इंजीनियर भारतरत्न मोक्षमुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस यानि 15 सितम्बर को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है. तत्कालीन मैसूर रियासत (वर्तमान में कर्नाटका) में 15 सितम्बर, 1861 में जन्में मोक्षमुंडम विश्वेश्वरैया बेहद सरल, सहज, सिद्धांतवादी, परफेक्शनिस्ट और अनुशासन वाले व्यक्ति थे. उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग के बलबूते आधुनिक भारत के निर्माण में बेहद महत्वपूर्ण योगदान दिया है. 

नेहा सिंह कुशवाहा -आप सभी को इंजीनियर्स दिवस  की शुभकामनायें -भारत के सुविख्यात इंजीनियर भारतरत्न मो

"मॉडर्न मैसूर के पिता" कहे जाने वाले मोक्षमुंडम विश्वेश्वरैया ने मद्रास यूनिवर्सिटी से स्नातक और फिर पूना के साइंस कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री प्रथम स्थान के साथ प्राप्त की थी. जिसके बाद उन्होंने नासिक में असिस्टेंट इंजीनियर के रूप में काम किया. उनके अद्भुत और नायाब इंजीनियरिंग के नमूने आज भी इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों के लिए प्रेरणा हैं..

1. ब्लॉक सिस्टम नाम की नयी सिंचाई प्रणाली का आरंभ किया. 

2. मैसूर के कृष्णराज सागर बांध के निर्माण में अहम योगदान दिया.

3. सिन्धु नदी से सुक्कुर गांव तक पानी की आपूर्ति की तकनीक ईजाद की.

4. पुणे के खड़कवासला जलाशय पर बांध का निर्माण किया और इस्पात के दरवाजो का प्रयोग किया. 

5. हैदराबाद शहर के निर्माणकर्ता रहे.

6. मैसूर में अनेकों प्रयोगशालाओं, शिक्षण संस्थानों, बैंकों आदि के निर्माण में अहम भूमिका निभाई. 

7. मैसूर में लड़कियों के लिए पृथक हॉस्टल और पहला फ‌र्स्ट ग्रेड कॉलेज, महारानी कॉलेज खुलवाने का श्रेय भी विश्वेश्वरैया को ही जाता है. 

मोक्षमुंडम विश्वेश्वरैया असाधारण प्रतिभा के व्यक्ति थे, वह प्रत्येक कार्य को योजनबद्ध और समय की पाबंदी के साथ किया करते थे. उनके 100 वर्ष का होने पर भारत सरकार ने उनके नाम का डाक टिकट जारी कर उन्हें सम्मान दिया. उनका निधन 14 अप्रैल, 1962 को 101 वर्ष की आयु में हुआ. उनके अद्भुत इंजीनियरिंग कौशल और समाज के प्रति सच्ची सेवा का यह भारत देश सदैव ऋणि रहेगा.   

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

नेहा सिंह कुशवाहा -आनंदी गोपाल जोशी जी की   जयंती पर शत-शत नमन

नेहा सिंह कुशवाहा -आनंदी गोपाल जोशी जी की जयंती पर शत-शत नमन

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - राजनीति में योग्य व शिक्षित युवाओं का दखल जरूरी

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - राजनीति में योग्य व शिक्षित युवाओं का दखल जरूरी

भारत में प्रजातंत्र शब्द का मतलब विरोधाभाषी होता जा रहा है। चुनाव और पद मिलने के बाद जिम्मेदार आगे बढ़ रहे हैं और जनता पीछे छूट रही है। ऐसा स...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - पर्यावरण बचेगा तो सँवरेगा राष्ट्र का भविष्य

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - पर्यावरण बचेगा तो सँवरेगा राष्ट्र का भविष्य

आज जब समस्त देश कोरोना के कहर का सामना कर रहा है और विभिन्न राज्यों में ऑक्सीजन के अभाव में लोगों की जान जाने की खबरें मन को आहत कर रही हैं,...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - सुख व समृद्धि के पावन पर्व बैसाखी की सभी देशवासियों को लख लख बधाइयां

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - सुख व समृद्धि के पावन पर्व बैसाखी की सभी देशवासियों को लख लख बधाइयां

भारतवर्ष विविधता से भरा एक देश हैं, जहां विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के एक्तव के अनोखे दर्शन होते हैं. साथ ही विविधता से भरे उत्सवों से सज...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - आप सभी को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - आप सभी को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आज बिहार अपना 106वां स्थापना दिवस मना रहा है। अंग्रेजी शासनकाल में बिहार बंगाल प्रांत का एक भाग था, जो 1912 में बंगाल प्रांत से अलग उड़ीसा रा...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - महान योगी एवं परम ज्ञानी संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - महान योगी एवं परम ज्ञानी संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

हिन्दू कैलंडर के अनुसार माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को काशी जन्में संत रविदास ने जन जन को भेदभाव रहित जीवन जीने का संदेश दिया था। "मन चंगा तो...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - महापंचायत बुलाने के विषय पर पाटलिपुत्र विधानसभा में हुई बैठक

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - महापंचायत बुलाने के विषय पर पाटलिपुत्र विधानसभा में हुई बैठक

केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के विरोध में देशभर के किसानों में रोष है और किसानों के समर्थन में भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी की ...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - आप सभी को मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - आप सभी को मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

मकर संक्रांति, जिसे देश भर में विभिन्न विभिन्न नामों के साथ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश में जहां इस दिन को मकर संक्रांति या खिचड़ी संक्रांति ...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - कृषि कानूनों के विरोध में किसानों को पार्टी का समर्थन

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - कृषि कानूनों के विरोध में किसानों को पार्टी का समर्थन

काले कृषि कानूनों के विरोध में और किसानों के समर्थन में भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी की अध्यक्ष नेहा सिंह कुशवाहा ने पटना में जारी किसान आं...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - संजय कुमार सिंह नियुक्त हुए राष्ट्रीय संगठन प्रभारी

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - संजय कुमार सिंह नियुक्त हुए राष्ट्रीय संगठन प्रभारी

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा सिंह कुशवाहा के द्वारा संगठन को मजबूत करने और आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी क...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - प्रयागराज के राम-जानकी मंदिर को दिया आर्थिक सहयोग, मंदिर विकास में हुए घोटाले को लेकर हुई मीटिंग

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - प्रयागराज के राम-जानकी मंदिर को दिया आर्थिक सहयोग, मंदिर विकास में हुए घोटाले को लेकर हुई मीटिंग

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा सिंह कुशवाहा ने प्रयागराज के लालापुर स्थित राम-जानकी मंदिर में 5000 रुपये की आर्थिक ...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - सम्पूर्ण क्रांति मंच के साथ बैठक में जेपी आंदोलन में जेल जाने वालों के परिवारों को पेंशन देने की रखी बात

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - सम्पूर्ण क्रांति मंच के साथ बैठक में जेपी आंदोलन में जेल जाने वालों के परिवारों को पेंशन देने की रखी बात

1974 में जेपी आंदोलन में जेल जाने वाले आंदोलनकारियों के लिए 2009 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्मान देने का निर्णय किया था और उन...

अधिक जाने..

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी से जुड़ी नवीनतम जानकारी पाने के लिए सब्सक्राइब करें

भारतीय युवा एकता शक्ति शक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा सिंह कुशवाहा और योग्य व कुशल युवा सहयोगियों के साथ मिलकर लगातार कार्य कर रही है, हमसे जुड़ी सूचनाएं पाने के लिए, पार्टी के कार्यों से जुड़ने के लिए और जानने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© Bhartiya yuva ekta shakti party & Navpravartak.com Terms  Privacy