Bhartiya yuva ekta shakti party
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • संपर्क
  • जन सुनवाई

नेहा सिंह कुशवाहा -महान क्रांतिकारी व आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर हार्दिक अभिनंदन

"तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा देकर भारत की आजादी की भावना को नई शक्ति, नया प्राण और दिशा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, माँ भारती के लाल सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. हम सभी भारतवासियों को ऐसे प्रबुद्ध स्वतंत्रता सेनानी पर गर्व है और हम सभी आपके कृतज्ञ है.

ज्ञात हो कि आज हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मना रहे हैं और समस्त देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है. आज हमें मिली स्वतंत्रता और गणतंत्र हमारे इन्हीं महानायकों की देन है, इस आज़ादी को अलंकृत करने, आकार देने और मजबूत करने में हमारे पूर्वजों ने बहुत से कुर्बानी दी है. देश को आजादी दिलाने वाले महानायक सुभाष चंद्र बोस एक ऐसे आजादी के सिपाही हैं, जिनका जीवन वैसे तो वीरता के किस्सों के साथ याद किया जाता है लेकिन संघर्ष के साथ जीवन रहस्यों के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस का नाम सर्वप्रमुख रूप से आता है.

23 जनवरी 1897 को ओडिशा में जन्में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पहले भारतीय सशस्त्र बल की स्थापना की थी जिसका नाम आजाद हिंद फौज रखा गया था. 'तुम मुझे खून दो मैं, तुम्हें आजादी दूंगा' के बुलंद नारे से अनगिनत भारतीयों के दिलों में देशभक्ति की भावना अत्याधिक बलवती होती गयी. वर्तमान में भी उनका यह नारा देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है. नेताजी एक महानायक ही नहीं बल्कि एक उच्च शिक्षित व्यक्ति भी थे, जिन्होंने वर्ष 1920 में इंग्लैंड से सिविल सर्विस परीक्षा पास की थी. स्वतंत्रता के इस महानायक को वर्ष 1920-30 के दशक में देश के सबसे प्रमुख युवा कट्टरपंथी नेताओं में गिना जाता था. आजाद हिन्द फौज के जरिये उन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने का भरसक प्रयास किया.

पूर्ण स्वराज के लिए कई बार जेल जाने वाले नेताजी का मानना था कि अहिंसा के जरिए स्वतंत्रता नहीं पाई जा सकती, साथ ही वह भागवत गीता को प्रेरणा का प्रमुख स्त्रोत मानकर चलते थे. ऐसे महान क्रांतिकारी और राष्ट्रवादी व्यक्तित्त्व को हम हार्दिक श्रृद्धासुमन अर्पित करते हैं.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

नेहा सिंह कुशवाहा -आनंदी गोपाल जोशी जी की   जयंती पर शत-शत नमन

नेहा सिंह कुशवाहा -आनंदी गोपाल जोशी जी की जयंती पर शत-शत नमन

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - राजनीति में योग्य व शिक्षित युवाओं का दखल जरूरी

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - राजनीति में योग्य व शिक्षित युवाओं का दखल जरूरी

भारत में प्रजातंत्र शब्द का मतलब विरोधाभाषी होता जा रहा है। चुनाव और पद मिलने के बाद जिम्मेदार आगे बढ़ रहे हैं और जनता पीछे छूट रही है। ऐसा स...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - पर्यावरण बचेगा तो सँवरेगा राष्ट्र का भविष्य

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - पर्यावरण बचेगा तो सँवरेगा राष्ट्र का भविष्य

आज जब समस्त देश कोरोना के कहर का सामना कर रहा है और विभिन्न राज्यों में ऑक्सीजन के अभाव में लोगों की जान जाने की खबरें मन को आहत कर रही हैं,...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - सुख व समृद्धि के पावन पर्व बैसाखी की सभी देशवासियों को लख लख बधाइयां

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - सुख व समृद्धि के पावन पर्व बैसाखी की सभी देशवासियों को लख लख बधाइयां

भारतवर्ष विविधता से भरा एक देश हैं, जहां विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के एक्तव के अनोखे दर्शन होते हैं. साथ ही विविधता से भरे उत्सवों से सज...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - आप सभी को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - आप सभी को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आज बिहार अपना 106वां स्थापना दिवस मना रहा है। अंग्रेजी शासनकाल में बिहार बंगाल प्रांत का एक भाग था, जो 1912 में बंगाल प्रांत से अलग उड़ीसा रा...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - महान योगी एवं परम ज्ञानी संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - महान योगी एवं परम ज्ञानी संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

हिन्दू कैलंडर के अनुसार माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को काशी जन्में संत रविदास ने जन जन को भेदभाव रहित जीवन जीने का संदेश दिया था। "मन चंगा तो...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - महापंचायत बुलाने के विषय पर पाटलिपुत्र विधानसभा में हुई बैठक

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - महापंचायत बुलाने के विषय पर पाटलिपुत्र विधानसभा में हुई बैठक

केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के विरोध में देशभर के किसानों में रोष है और किसानों के समर्थन में भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी की ...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - आप सभी को मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - आप सभी को मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

मकर संक्रांति, जिसे देश भर में विभिन्न विभिन्न नामों के साथ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश में जहां इस दिन को मकर संक्रांति या खिचड़ी संक्रांति ...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - कृषि कानूनों के विरोध में किसानों को पार्टी का समर्थन

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - कृषि कानूनों के विरोध में किसानों को पार्टी का समर्थन

काले कृषि कानूनों के विरोध में और किसानों के समर्थन में भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी की अध्यक्ष नेहा सिंह कुशवाहा ने पटना में जारी किसान आं...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - संजय कुमार सिंह नियुक्त हुए राष्ट्रीय संगठन प्रभारी

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - संजय कुमार सिंह नियुक्त हुए राष्ट्रीय संगठन प्रभारी

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा सिंह कुशवाहा के द्वारा संगठन को मजबूत करने और आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी क...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - प्रयागराज के राम-जानकी मंदिर को दिया आर्थिक सहयोग, मंदिर विकास में हुए घोटाले को लेकर हुई मीटिंग

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - प्रयागराज के राम-जानकी मंदिर को दिया आर्थिक सहयोग, मंदिर विकास में हुए घोटाले को लेकर हुई मीटिंग

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा सिंह कुशवाहा ने प्रयागराज के लालापुर स्थित राम-जानकी मंदिर में 5000 रुपये की आर्थिक ...

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - सम्पूर्ण क्रांति मंच के साथ बैठक में जेपी आंदोलन में जेल जाने वालों के परिवारों को पेंशन देने की रखी बात

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी - सम्पूर्ण क्रांति मंच के साथ बैठक में जेपी आंदोलन में जेल जाने वालों के परिवारों को पेंशन देने की रखी बात

1974 में जेपी आंदोलन में जेल जाने वाले आंदोलनकारियों के लिए 2009 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्मान देने का निर्णय किया था और उन...

अधिक जाने..

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी से जुड़ी नवीनतम जानकारी पाने के लिए सब्सक्राइब करें

भारतीय युवा एकता शक्ति शक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा सिंह कुशवाहा और योग्य व कुशल युवा सहयोगियों के साथ मिलकर लगातार कार्य कर रही है, हमसे जुड़ी सूचनाएं पाने के लिए, पार्टी के कार्यों से जुड़ने के लिए और जानने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© Bhartiya yuva ekta shakti party & Navpravartak.com Terms  Privacy